फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sugarcane farmers protest against illegal collection

अवैध वसूली के खिलाफ गन्ना किसानों का प्रदर्शन

Sun, 05 Jan 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers protest against illegal collection
बलरामपुर के गन्ना तौल केन्द्र बढ़या पकड़ी में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : BALRAMPUR
पेहर बाजार। रेहरा बाजार ब्लॉक के गन्ना तौल केंद्र बढ़या पकडी-बी रेड़वलिया पर रविवार को किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। तौल केंद्र प्रभारी पर किसानों ने 50-50 रुपये अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने और पर्ची न मिलने से किसानों में नाराजगी है। विभागीय अधिकारी ने तौल केंद्र बंद पाए जाने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए गन्ना किसान चंद्रदीप सिंह, रामराज वर्मा, लहेरी यादव, धीरज यादव, अवध नंदन त्रिपाठी, सुभाष वर्मा, ह्रदयराम यादव, संस्करण सिंह, मायाराम, पुण्य वर्मा व विजय जायसवाल आदि ने कहा कि चौथा पखवाड़ा चल रहा है लेकिन अभी तक समय से पर्चियां नहीं मिल रही है। सामान्य पर्ची के नाम पर मिल प्रबंधन की तरफ से औपचारिकता निभाई जा रही है। तौल केंद्रों पर अर्ली पर्ची ही मान्य है।
विज्ञापन

जनरल पर्ची न मिलने से किसान परेशान है। कड़ाके की ठंड में कई-कई दिनों तक गन्ना तौल कराने के लिए लाइन लगाना पड़ रहा है। तौल केंद्र प्रभारी रिजेक्ट पर्ची भी नहीं ले रहे हैं। पिछले साल का बकाया भी अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। गन्ना उतारने के नाम पर ट्रॉलियों व बैलगाड़ियों से 50-50 रुपये कमीशन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। किसानों के नाराजगी से अभी तक तौल शुरू नहीं हो सकी है। किसानों ने मिल प्रबंधन व जिला गन्ना अधिकारी को समस्या निराकरण कराने के लिए सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल इटईमैदा के जीएम पीएस चौरसिया ने बताया कि अगर तौल बंद है तो उसे तत्काल चालू कराया जाएगा। 31 जनवरी तक हर हाल में किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया जाएगा। गन्ना पर्ची उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने किसानों को बताया कि हर केंद्र पर सामान्य व अरली पर्ची का कैलेंडर जारी है। जिला गन्ना अधिकारी ने अन्य समस्याओं के मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed