{"_id":"5fbbe7c08ebc3e9b7c13c912","slug":"sugar-mill-workers-will-strike-on-26th-in-support-of-demands-balrampur-news-lko5514019110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में 26 को हड़ताल करेंगे चीनी मिल कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में 26 को हड़ताल करेंगे चीनी मिल कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। वेतन विसंगति व अन्य मांगों के समर्थन में चीनी मिल कर्मी अब लामबंद हो गए हैं। मिल कर्मियों की यूनियन 26 नवंबर को अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल करने का निर्णय लिया है। सोमवार को पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उप श्रमायुक्त गोंडा रचना केसरवानी के प्रतिनिधि को सौंपा है।
दिए गए ज्ञापन में बलरामपुर चीनी मिल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों तथा इंटक के प्रदेश सचिव सुधांशू प्रताप सिंह आदि ने कहा है कि पूर्व हम लोगों ने मिल प्रबंधन को वेतन पुनरीक्षण आदि के संबंध में कई बार मांग पत्र देकर वार्ता भी की। शासन को भी अवगत कराया गया लेकिन शासन व चीनी मिल प्रबंधतंत्र लगातार मांगों को अनसुना कर रहा है।
मिल कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। कर्मचारियों का उत्पीड़न व शोषण भी किया जा रहा है। केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर अब मिल कर्मियों ने आर-पार की लड़ाई का निर्णय लिया है। मांगों के समर्थन में मिल कर्मी 26 नवंबर को आम हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
यह आंदोलन समस्याओं के निस्तारण होने तक जारी रहेगा। इस अवसर पर मंगल प्रसाद, शिवबक्श सिंह, बैरिस्टर सिंह, इसराईल, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुभाष पांडेय, अजय भारती, विश्वमोहन पांडेय तथा कमलेश शुक्ल समेत तमाम मिल यूनियन के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।