फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students will develop skills in summer camp

Balrampur News: समर कैंप में विद्यार्थियों का होगा कौशल विकास

Thu, 24 Apr 2025 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Students will develop skills in summer camp
बलरामपुर। गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए विद्यार्थियों का कौशल विकास किया जाएगा। कैंप के आयोजन के लिए 2000 रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

समय कैंप के आयोजन से नियमित शिक्षकों को छूट मिली है। कैंप का आयोजन अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के सहयोग से होगा। इसके लिए उन्हें 6000 रुपये मानदेय मिलेगा। समर कैंप का आयोजन 21 मई से 15 जून के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 651 उच्च प्राथमिक विद्यालय में कैंप का आयोजन होना है। कैंप में विभिन्न रोचक गतिविधियों से बच्चों का बहुमुखी विकास किया जाएगा। समर कैंप सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक होगा। समर कैंप विद्यालय के शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व स्वप्रेरित शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। साथ ही स्नातक छात्र-छात्राओं, एनसीसी प्रमाणपत्र धारक युवाओं व स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जा सकता है। कैंप के लिए दो अनुदेशक व शिक्षामित्र लगाए जाएंगे। सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित करने की पहल कैंप में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद, कला, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों का समग्र विकास होगा। एडी बेसिक शिक्षा राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास व जीवन कौशल का विकास किया जाएगा। संगीत, नृत्य, कला व शिल्प गतिविधियों का आयोजन होगा। निर्देश दिया कि राष्ट्रीय एकता व जल, ऊर्जा संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक किया जाए। प्रति विद्यालय कैंप के आयोजन के लिए दो-दो हजार का बजट भी स्वीकृत किया गया है। कैंप में विद्यार्थियों के लिए पूरक पोषण (जैसे गुड़, सेंवई, बधाई का लड्डू आदि) की व्यवस्था भी की जाएगी।

एडी ने बताया कि कैंप का मकसद गर्मियों के अवकाश में बच्चों को सकारात्मक और रचनात्मक वातावरण प्रदान करना है। इसके लिए तीन सप्ताह की सुझावात्मक गतिविधियों की योजना बनाई गई है, जिसमें पहले सप्ताह में योग, सांस्कृतिक प्रदर्शन और डिजिटल कौशल, दूसरे सप्ताह में पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान प्रयोग और हस्तशिल्प, तथा तीसरे सप्ताह में राष्ट्रीय एकता, जल संरक्षण और नाटक शामिल हैं। प्रत्येक गतिविधि बच्चों की आयु और रुचि के अनुसार डिजाइन की जाएगी, ताकि सभी को समान अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed