{"_id":"65f9d0f0e0a292aaa80f8aca","slug":"students-will-also-be-proficient-in-digital-literacy-and-ai-balrampur-news-c-99-1-slko1019-107969-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डिजिटल लिट्रेसी व एआई में भी दक्ष होंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डिजिटल लिट्रेसी व एआई में भी दक्ष होंगे विद्यार्थी
Tue, 19 Mar 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी आगामी सत्र 2024-25 से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), डिजिटल लिट्रेसी और कोडिंग की पढ़ाई भी करेंगे। इसके लिए शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला मंगलवार को डायट में शुरु हुई। इसमें गैसड़ी, पचपेड़वा, तुलसीपुर व शिवपुरा के करीब सौ शिक्षकों ने हिस्सेदारी की।
प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ डायट प्राचार्य हिफजुर्रहमान ने करते हुए कहा कि नए सत्र से कक्षा 6 से 8 तक में एआई के प्रयोग से पठन-पाठन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षण कार्य में डिजिटल लिट्रेसी पर भी विशेष जोर रहेगा। शिविर में दिए गए प्रशिक्षण से शिक्षक आगामी शैक्षिक सत्र में अपने विद्यालयों के छात्रों को नए विषय में दक्ष बनाएंगे।
प्रशिक्षण प्रभारी पवन कुमार वर्मा ने बताया कि इसमें जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वह आगामी शिक्षण सत्र में कक्षा छह, सात और आठ के पाठ्यक्रम में शामिल होगा। नोडल त्रिपुरारी एवं संदर्भदाता अरुण यादव ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए शिक्षकों को तमाम टिप्स दिए। शिक्षकों को कंप्यूटर में कोडिंग करने का तरीका भी बताया गया।