फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students were delighted after getting easy question paper

Balrampur News: आसान प्रश्नपत्र पाकर चहक उठे विद्यार्थी

Mon, 03 Mar 2025 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Students were delighted after getting easy question paper
बलरामपुर के राम अवध इंटर कॉलेज रेंडवलिया में खुशी जताले परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थी।-संवाद
बलरामपुर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा सोमवार को प्रथम पाली में 67 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हुई। गणित का आसान प्रश्नपत्र देख विद्यार्थी चहक उठे। सभी सवालों का जवाब देने की खुशी विद्यार्थियों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। दो पालियों में आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 11,630 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

सोमवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा में 10046 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 9632 विद्यार्थियाें ने परीक्षा दी, जबकि 414 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल 303 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 284 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 19 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में केवल इंटरमीडिएट चित्रकला विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 1841 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 1714 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 127 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करते रहे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


सवालों को हल करने में नहीं हुई परेशानी
इंटरमीडिएट में गणित विषय की परीक्षा देकर लौटी अर्चना ने बताया कि गणित के सभी सवाल हल कर दिए हैं। कुछ सवाल ऐसे भी थे जिन्हें पढ़ा भी नहीं था। लेकिन जो सवाल आते थे उनको अच्छे से हल किया है। राजेंद्र ने बताया कि पेपर को लेकर काफी तनाव था। प्रश्नपत्र कठिन जरूर था, लेकिन ज्यादातर सवाल हल कर दिए। मो. रियाज ने कहा कि पेपर में कई सवाल ऐसे थे जो नहीं आते थे। जो सवाल मुझे आते थे उनको अच्छे से हल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed