फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students studied the allotrope of carbon

Balrampur News: विद्यार्थियों ने किया कार्बन के अपर रूप का अध्ययन

Sat, 13 Dec 2025 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Students studied the allotrope of carbon
बलरामपुर। राजकीय विद्यालय चकवा के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को आंचलिक विज्ञान केंद्र अलीगंज लखनऊ का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने वहां विज्ञान से संबंधित विषय वस्तु एवं कार्बन के अपर रूप का अध्ययन किया। बच्चों ने वहां पर थ्रीडी फिल्म देखकर मनोरंजन भी किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार एवं सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र व प्रदीप कुमार के साथ विद्यार्थियों का दल शैक्षिक भ्रमण के लिए शुक्रवार को आंचलिक विज्ञान केंद्र पहुंचा। वहां पर केंद्र के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विज्ञान से संबंधित विषय वस्तु की जानकारी देते हुए डीएनए की संरचना से अवगत कराया। बच्चों ने कार्बन के अपर रूप का अध्ययन करने के साथ पर्यावरण समझने के लिए नैनो टेक्नोलॉजी की जानकारी ली। विद्यार्थी सुभाष, धनीराम, कंचन, राधा, नीतू, सुशीला, नैंसी एवं दिव्यांशी आदि ने शिक्षकों से आंचलिक विज्ञान केंद्र पर उपलब्ध उपकरण एवं विज्ञान से संबंधित सभी उपक्रमों की जानकारी हासिल की। शैक्षिक भ्रमण के बाद शुक्रवार देर रात विद्यार्थियों का दल बलरामपुर लौटा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed