फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students' questions will be answered on mobile

विद्यार्थियों के सवाल का मोबाइल पर मिलेगा जवाब

Wed, 23 Jun 2021 09:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Students' questions will be answered on mobile
बलरामपुर। माध्यमिक स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से उनके सवालों का जवाब मोबाइल पर मिलेगा। जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों में वर्चुअल क्लास से ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। डीआईओएस गोविंद राम ने वर्चुअल बैठक कर सभी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों के मोबाइल नंबर जारी कर दिए हैं। माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों से विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करके सवालों का समाधान कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए डीआईओएस ने कहा कि जिले के सभी 153 माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से शुक्रवार तक ऑनलाइन/वर्चुअल क्लास चलाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को स्कूलों के शिक्षकों से ऑनलाइन माध्यम से पठन-पाठन संबंधी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कक्षा 9 व 10 और कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन वर्चुअल क्लास में आने वाली हर दिन के समस्याओं का निराकरण कराने के जिला स्तरीय विषय विशेषज्ञ की कक्षा व विषयवार सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश के दिनों को छोड़कर सायं चार बजे से सायं छह बजे तक छात्र-छात्राओं को अपने मोबाइल से विषय की समस्याओं का निराकरण कराने का मौका मिल सकेगा।
सभी विषयों के दो-दो विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं जिन पर संपर्क करके पठन-पाठन से संबंधित समस्याओं का निराकरण कराया जा सकता है। वर्चुअल बैठक में जिले के माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed