फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students perform ramlila, celebrets deepawali

बच्चों की प्रस्तुतियों ने जमाया रंग, मंच पर उतरी रामलीला

Thu, 27 Oct 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Students perform ramlila, celebrets deepawali
बलरामपुर के पायनियर पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत के बच्चे।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर के पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में दीप पर्व के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हाउसबोर्ड निर्माण, कला एवं रंगोली प्रतियोगिता में जहां विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बीते दिन विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी एवं सह निर्देशक इंजीनियर आकाश तिवारी व अंशिका तिवारी ने मां सरस्वती एवं भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्रबंध निदेशक ने छात्र-छात्राओं दीपावली की बधाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चों ने राम आए अवध की ओर सजनी... गीत पर मनमोहक नृत्य किया।
विज्ञापन

दीपावली गली-गली मिलकर मनाए रे... गीत पर आराध्या, नाव्या, शिमर, समृद्घि व अलीशा आदि ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। वीरा ने राम, यशी ने लक्ष्मण तथा वैष्णवी ने सीता का अभिनय करके मंत्रमुग्ध कर दिया। हाउस बोर्ड निर्माण प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने प्रथम, आजाद हाउस ने द्वितीय व गांधी हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला में ख्याति, अस्तित्व, पुष्कर व अनुराग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगोली में आराध्या, विराट, नाव्या व वैष्णवी ने बाजी मारी। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किया गया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य शिखा पांडेय, आशुतोष मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, राघवेंद्र त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव व दिव्या पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed