फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students learnt the nuances of speech skills

Balrampur News: विद्यार्थियों ने सीखीं भाषण कौशल की बारीकियां

Fri, 23 May 2025 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Students learnt the nuances of speech skills
बलरामपुर के एमएलके पीजी काॅलेज में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद लोग।-स्रोत: महाविद्यालय
बलरामपुर। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान की तरफ से एमएलके महाविद्यालय में शुक्रवार को भाषण कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को भाषण कौशल की बारीकियां सिखाई गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन एवं एसोसिएट एनसीसी आफीसर डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान के संयोजकत्व में बौद्ध धर्म की संस्कृति का भारत और विश्व पर प्रभाव विषय पर भाषण कौशल कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. वंदना सिंह ने प्रतिभागियों को भाषण कौशल की बारीकियों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि भाषण कौशल कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने, आत्मविश्वास से बोलने और अपनी बात को स्पष्ट रूप से समझाने की क्षमता विकसित करना है। यह कार्यशाला प्रतिभागियों को भाषण की तैयारी व प्रस्तुति के लिए अत्यंत उपयोगी है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को भाषण में सहज और आत्मविश्वास से पेश होने के लिए प्रेरित करना, प्रभावी भाषण की संरचना, विचारों को व्यवस्थित करना और दर्शकों को आकर्षित करने का तरीका सिखाया। इस अवसर पर कई प्रतिभागियों ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यशाला में संजीत गुप्त, उज्ज्वल चौहान, उदित व आशीष सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed