{"_id":"5e1223878ebc3e87904079b0","slug":"student-rashmi-topped-in-divisional-competition-balrampur-news-lko5014633170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय प्रतियोगिता में छात्रा रश्मि अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय प्रतियोगिता में छात्रा रश्मि अव्वल
विज्ञापन
मंडलीय प्रतियोगिता में सफलता करने वाले मेधावियों को किया गया सम्मानित।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले की बेटी ने मंडलीय प्रतियोगिता में परचम लहराया है। प्रथम अंक अर्जित कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में क्वालीफाई कर लिया है। बेटी की सफलता पर शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई है। स्कूल पहुंचने पर छात्रा को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
एआरटीओ अरविंद यादव ने रविवार को बताया कि परिवहन विभाग की तरफ से मंडल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता गोंडा में कराई गई। प्रतियोगिता में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बलरामपुर माडर्न इंटर कॉलेज की छात्रा रश्मि शुक्ला ने भाषण प्रतियोगिता में 130 अंकों के साथ प्रथम स्थान अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। रश्मि को 31 हजार रुपये पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में रश्मि ने क्वालीफाई कर लिया है। रश्मि की उपलब्धि पर माडर्न इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू तिवारी, प्रबंधक जितेंद्र सिंह तोमर, डॉ. सुचिता चौहान, हेमंत तिवारी, ऊषा तिवारी, इंदिरा व टीएन मिश्र आदि ने रश्मि को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।