{"_id":"6171a89171e25e70ce6c5052","slug":"strike-postponed-advocates-will-work-from-today-balrampur-news-lko60108053","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल स्थगित, आज से काम करेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल स्थगित, आज से काम करेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। वकीलों की दस दिन से चल रही हड़ताल बार संघ ने सात नवंबर तक स्थगित कर दी। हड़ताल के दौरान काम करने वाले वकीलों पर कार्रवाई करने का निर्णय बार संघ की बैठक में गुरुवार को लिया गया।
यह जानकारी देते हुए कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि बार संघ की बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता सनातन देव त्रिपाठी व हरैया ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह के बीच हुए विवाद में अधिवक्ता ब्लॉक प्रमुख व उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए 12 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
एसपी के आश्वासन व दीपावली को देखते हुए आंदोलन सात नवंबर तक स्थगित कर दी गई है। आठ नवंबर को अधिवक्ता बार संघ भवन में बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। हड़ताल के दौरान काम करने वाले वकीलों को बार संघ व अधिवक्ता राहत कोष से निकालते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को पत्र भेजा जाएगा। इस दौरान गुंजन सिंह, सत्यदेव तिवारी, मुर्तजा हुसैन, अमित पांडेय व देवेश पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहेे।