फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Strict action will be taken against those who violate

Strict action will be taken against those who violate

Fri, 27 Nov 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who violate
बलरामपुर। सड़क पर शादी-समारोह के टेंट लगाने, वाहनों को खड़ा कर अतिक्रमण और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने कोविड-19 महामारी प्रोटोकॉल का हवाला देकर कड़ी कार्रवाई करने का शिकंजा कसा है। एसपी देवरंजन वर्मा से वार्ता करके डीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम, सीओ, कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों और चारों नगर के ईओ को सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने शुक्रवार को बताया कि प्राय: देखने में आ रहा है कि जिले के नगर क्षेत्रों के मोहल्लों के गलियों में टेंट आदि लगाकर सड़क पर निजी आयोजन किये जा रहे हैं। यह भी संज्ञान में आया है कि लोग अपने चार पहिया वाहनों को घर के सामने ही सड़क पर खड़ा करके आवागमन बाधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के कारण मोहल्लों से मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस जाती हैं। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह से एंबुलेंस चालकों ने ऐसी समस्या से अवगत कराया है कि सड़क व गलियों में टेंट लगा होने और चार पहिया वाहनों के खड़े होने से मरीजों को लाने व ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देरी होने के चलते मरीजों को समय से इलाज भी नहीं मिल पाता है। कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत डीएम ने मोहल्लों की गलियों व सड़कों पर वाहनों को खड़ा करने और शादी समारोह के टेंट लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश एसडीएम, सीओ, प्रभारी निरीक्षकों व ईओ को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed