फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Strict action will be taken against those spreading rumors of child theft

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 14 Sep 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those spreading rumors of child theft
बलरामपुर। बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर लोगों से मारपीट की घटनाओं पर एसपी ने एक वीडियो के जरिए संदेश जारी किया है। इसमें कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह में किसी के साथ भी मारपीट नहीं होनी चाहिए। ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई ऐसी आशंका होती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन करेगी।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बुधवार को एक वीडियो के जरिए आम लोगों के लिए संदेश जारी किया। इसमें बताया कि प्रदेश के कई जिलों में बच्चा चोरी होने की अफवाह फैलाई जा रही है। जिले में भी ऐसी अफवाहें फैल रही हैं। जिनके कारण मासूम लोगों से मारपीट की घटनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ अराजकतत्व ऐसी अफवाहें फैलाकर समाज में अशांति फैलाना चाहते हैं। पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। यदि किसी को बच्चा चोरी होने की आशंका हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। खुद किसी के साथ मारपीट न करें। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed