{"_id":"5ece915f8ebc3e90aa5f7aaf","slug":"strict-action-will-be-taken-against-the-lockdown-violation-balrampur-news-lko523310616","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर। एसपी देवरंजन वर्मा ने लॉकडाउन के उल्लंघन में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एएसपी अरविन्द मिश्र ने बुधवार को बताया कि सभी कोतवाली व थानों के पुलिस अफसरों को क्षेत्र भ्रमण कर जायजा लेने का निर्देश दिया गया है। सभी टीमें क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों को मास्क का प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लगातार प्रेरित करें जिससे कोरोना के बढ़ते प्रकोप को कम किया जा सके।
एसपी व एसएपी के निर्देश पर सीओ सिटी आरआर सिंह, सीओ उतरौला मनोज कुमार यादव, सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद व सीओ सदर प्रेम कुमार थापा ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण किया। हूटर व सायरन का प्रयोग करते हुए क्षेत्र भ्रमण किया। सभी सीओ ने लोगों से भ्रमण के दौरान वार्ता की।
सभी को कोरोना वायरस से सुरक्षा व बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क, ग्लब्स का प्रयोग करने, किसी भी प्रकार की भीड़ न जुटाने, शासन स्तर से जारी निर्देश का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। एसपी व एएसपी ने कार्यालयों में तैनात पुलिस अफसरों व कर्मियों, जिले के सभी 13 कोतवाली, थानों व चौकियों पर तैनात पुलिस अफसरों और कर्मियों को भी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
एसएपी ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। नगर व देहात कोतवाली में निरीक्षण कर एसएपी ने क्राइम, विवेचना व त्योहार रजिस्टर और अन्य महात्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन भी किया। लंबित विवेचनाओं का तत्काल निस्तारण कराने का भी निर्देश दिया।