फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Strategy designed to deal with communicable disease

संचारी रोग से निपटने की तैयार की गई रणनीति

Wed, 23 Jun 2021 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Strategy designed to deal with communicable disease
बलरामपुर। संचारी रोग से निपटने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से रणनीति तैयार की गई है। वर्चुअल बैठक में माध्यमिक शिक्षा के अधिकारियों व शिक्षकों ने चर्चा की। वर्चुअल बैठक में राजकीय, वित्तपोषित व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआईओएस गोविंद राम ने कहा कि संचारी रोग कारण एवं निवारण विषय पर चर्चा करके हमें इसे सफल बनाने की रणनीति तैयार करनी है। जिले के सभी राजकीय, वित्तपोषित व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में संचारी रोग के कारणों व बचाव के लिए स्वास्थ्य व अन्य विभागों का सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन पांडेय ने सभी प्रधानाचार्यो से अपील की कि अपने-अपने स्कूलों में साफ सफाई अभियान चलाएं। राजकीय इंटर कालेज दारीचौरा के शिक्षक आशीष कुमार वर्मा ने वर्चुअल बैठक का संचालन करते हुए कहा कि स्कूलों में ऐसे वातावरण तैयार करने होंगे जिसमें बच्चे स्वयं साफ सफाई के प्रति सजग हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोग जैसे मलेरिया, फाइलेरिया, दिमागी बुखार आदि बीमारियों के बारे में छात्र छात्राओं व अभिभावकों को जानकारी देकर उन्हें जागरुक किया जाए। बैठक में प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव, कांति, उमेश पांडेय, विनोद कुमार, शहनाज अमीन, रक्षा शुक्ला, हफीजुर्रहमान, महिमा विश्वकर्मा, राधिका शर्मा, बिंदुलता, उषा व प्रदीप आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed