{"_id":"5d3493c28ebc3e6d216fd88b","slug":"strategy-created-for-electric-supply-balrampur-news-lko4720338103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक सोमवार को कोषाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में बिजली कटौती एवं पानी टंकी की बदहाली को लेकर आक्रोश जताया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बिजली आपूर्ति में शीघ्र ही सुधार न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष नसीम अहमद ने कहा कि बाजारवासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने के लिए कई वर्ष पहले पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। पानी टंकी की पाइप लाइन का मरम्मत न होने के कारण लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। पानी टंकी के मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
सरदार अवतार सिंह ने कहा कि बाजार में भारी बिजली कटौती के कारण बाजारवासियों को गर्मी के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोकल फाल्ट के नाम पर विभाग द्वारा घंटों बिजली कटौती की जाती है जिससे बाजारवासियों में आक्रोश व्याप्त है।