फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Statue of Shani Dev installed in Shiva temple of Sugar Mill

चीनी मिल के शिव मंदिर में हुआ शनिदेव की मूर्ति स्थापना

Sat, 24 Jul 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Statue of Shani Dev installed in Shiva temple of Sugar Mill
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल परिसर में स्थित शिवमंदिर प्रांगण में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शनिदेव के प्रतिमा की स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता व उनकी पत्नी नीता गुप्ता ने यजमान के रूप में पूजा अर्चना की। चीनी मिल के पुरोहित तिलकधारी पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं आरती के साथ भगवान शनिदेव के मूर्ति की स्थापना विधि विधान से की। अधिशासी अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धर्म का आचरण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्रधान प्रबंधक वाणिज्य वीएन ठाकुर, मुख्य सुरक्षा अधिकारी चेतराम सिंह, श्रम कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, नरेंद्र कुमार, राम अवतार, सचिन वर्मा, वालिस्टर सिंह व मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed