{"_id":"6148c4548ebc3e866161f5c4","slug":"state-government-s-discussion-going-on-abroad-balrampur-news-lko5964598129","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश ही नहीं विदेश में हो रही प्रदेश सरकार की चर्चा: मोहसिन रजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश ही नहीं विदेश में हो रही प्रदेश सरकार की चर्चा: मोहसिन रजा
विज्ञापन
बलरामपुर के पचपेड़वा में प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन में मंत्री मोहसिन रजा को स्मृति चिह्न भेंट करते ?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। केन्द्र तथा उत्तर प्रदेश के भाजपा सरकार की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। साढ़े चार साल में योगी जी ने बीमारू प्रदेश को समृद्ध प्रदेश बना दिया है। जो काम प्रदेश में 70 वर्षों में नहीं हुआ वह हमने साढ़े चार साल में करके दिखाया है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के संकल्प को साकार कर रही है।
यह बातें सोमवार को पचपेड़वा के एक हॉल में प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि ओवैसी तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। देश के गद्दार तालिबान का महिमा मंडन कर रहे हैं। अब हिन्दुस्तान में हिन्दुस्तान की सरकार चल रही हैं।
कोरोना जैसी महामारी से देश का प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का दूरदर्शिता से बचाया। स्वदेशी वैक्सीन बनाकर हमने दुनिया को दिखाया कि हम किसी से कम नहीं। क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा मुसलमानों को टोपी से टाई व कलम तक ले जाना चाहती है।
विज्ञापन
जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस मुसलमानों को आज भी टोपी पहना रही है। आजादी के 70 साल बाद क्षेत्र के 222 मजरों को रोशन किया गया। शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य की व्यवस्था बेहतर हुई है। सरकार किसानों की आय दोगुना करने की पूरी कोशिश कर रही है।
इस अवसर पर त्रयंबक तिवारी, मनोज तिवारी, शक्ति सिंह, राज्यमंत्री चन्द्रराम, रामकृपाल शुक्ला व ओम प्रकाश त्रिपाठी आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में परमजीत सिंह पम्मी, दयाराम प्रजापति, अजय जायसवाल, प्रेम वर्मा, श्यामू चौधरी, कृष्ण कुमार, पदमिनी सिंह, शारदा देवी व सुरेन्द्र निषाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।