{"_id":"5f4d18338ebc3e4ae2047ec0","slug":"staff-nurse-charged-four-thousand-for-delivery-in-hospital-balrampur-news-lko5377830195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में प्रसव के लिए हुई वसूली, परिजनों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में प्रसव के लिए हुई वसूली, परिजनों ने जताया आक्रोश
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल में मरीजों से पैसा वसूलने की शिकायत आम हो गई है। ऑपरेशन हो या सामान्य प्रसव सभी में अस्पताल कर्मियों द्वारा धड़ल्ले से वसूली की जाती है। बीते दिन ऐसा ही एक मामला सामने आया जब मोतीपुर टिटहिरिया गांव से प्रसव के लिए आई प्रसूता गुड़िया के पति सूरज से स्टाफ नर्स ने चार हजार रुपये वसूल लिया।
यही नहीं पैदा हुए नवजात शिशु को एसएनसीयू में रखने के लिए भी 700 रुपये की वसूली कर्मियों द्वारा की गई। एसएनसीयू में रखने के बावजूद शिशु की मौत हो गई। शिशु की मौत होने के बाद परिजनों ने आक्रोश जताते हुए सीएमएस से शिकायत की।
परिजनों ने बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पैसा वापस दिलाने की मांग की। पहले तो संबंधित स्टाफ नर्स व स्वास्थ्य कर्मी टाल मटोल करते रहे बाद में सीएमएस के हस्तक्षेप से परिवारीजनों को पैसा वापस दिया गया। सीएमएस डॉ. विनीता राय ने बताया कि परिजनों से लिया गया पैसा वापस दिला दिया गया है। संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।