{"_id":"67f2a6fa583a74e0f709826e","slug":"sravasti-sansad-raised-pension-matter-balrampur-news-c-99-1-slko1019-123782-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संसद में गूंजा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संसद में गूंजा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा
विज्ञापन
सांसद श्रावस्ती।
बलरामपुर। पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष कर रहे कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए श्रावस्ती सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने संसद में एनपीएस एवं यूपीएस निरस्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। सांसद के इस कार्य के लिए कर्मचारियों ने उनका आभार जताया।
श्रावस्ती सांसद ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को रिटायर होने के बाद पैसे की आवश्यकता होता है। पेंशन ही बुढ़ापे का सहारा है, यदि यही छिन जाएगा तो उनका बुढ़ापा कैसे बीतेगा। एनपीएस एवं यूपीएस से कर्मचारी संतुष्ट नहीं हैं। पुरानी पेंशन बहाली के लिए देश के कोने-कोने में लाखों कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं।
कर्मचारियों की मांग पर पुरानी पेंशन लागू करना चाहिए। सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि बीते दिनों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा था। इस पर सांसद ने देश के सदन में कर्मचारियों के हित को देखते हुए पुरानी पेंशन बहाल किए जाने का मुद्दा उठाया है। सांसद के इस कार्य पर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह ने आभार जताया।