{"_id":"5d62b9a98ebc3e93c95efc24","slug":"sp-celebrates-vp-mandal-s-birth-anniversary-balrampur-news-lko477976720","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने मनाई वीपी मंडल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने मनाई वीपी मंडल की जयंती
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के धुसाह स्थित सपा कार्यालय में रविवार को आरक्षण के प्रणेता वीपी मंडल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने वीपी मंडल के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया।
सपा नेताओं ने वीपी मंडल के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि दलित व पिछड़े वर्ग को सम्मान दिलाने के लिए वीपी मंडल ने ही आरक्षण की जरूरत बताई थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही आज दलित व पिछड़े वर्ग को आरक्षण का लाभ मिल रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार आरएसएस के इशारे पर पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास कर रही है।
आरक्षण में बंटवारा करके पिछड़े वर्ग को लड़ाना चाहती है। सरकार का ये षड्यंत्र पूरा नहीं होने दिया जाएगा। युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव, प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद, शब्बू खां, विजय यादव, इकबाल जावेद आदि ने भी वीपी मंडल के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।