फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP

निजी क्षेत्र में भी लागू हो मंडल कमीशन की सिफारिशे

Sun, 08 Aug 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार की शाम सपा कार्यालय लोहिया भवन में संपन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए जातिगत जनगणना कराए जाने एवं निजी क्षेत्रों में भी मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू किए जाने की मांग उठाई गई। इस संबंध में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की तरफ से राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करते हुए सपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनाने में सहयोग करें। मतदाता बनने वाले युवाओं को पार्टी से जोड़ें। बूथ कमेटियों का गठन कर सूची जल्द से जल्द सौंप दी जाए। सेक्टरवार कार्यक्रम तय किए जाएं। कार्यक्रमों में सभी लोग भागीदारी करें। बैठक में मंडल कमीशन की सभी सिफारिशों को पूरी तरह से लागू किए जाने, जातिगत जनगणना कराए जाने, आबादी के अनुसार हिस्सेदारी दिए जाने, आरक्षित वर्ग के लोगों को बैकलॉग भर्ती के माध्यम से नौकरी व सुविधाएं दिए जाने तथा निजी क्षेत्रों में भी मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कर आरक्षण का लाभ दिए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुदास सरोज, पूर्व विधायक मशहूद खां, पूर्व विधायक जगराम पासवान, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्य, पूर्व महासचिव इकबाल जावेद, सुमित कश्यप, नफीस मेकरानी, परवेज उमर, शानू खान, शाकिब महमूद व राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed