फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sons from farmer families excel in NEET

Balrampur News: किसान परिवारों के बेटों ने नीट में लहराया परचम

Fri, 17 Jul 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sons from farmer families excel in NEET
बलरामपुर। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के दो किसान परिवारों के बेटों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 में सफलता हासिल कर मिसाल पेश की है। पचपेड़वा विकासखंड के अचकवापुर निवासी ज्ञानेश मिश्रा और श्रीदत्तगंज क्षेत्र के खरदौरी गांव निवासी जलज पांडेय ने शानदार रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

किसान अंबिका प्रसाद के बेटे ज्ञानेश मिश्रा ने तीसरे प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 22154 और सामान्य वर्ग में 8264वीं रैंक हासिल की। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण ज्ञानेश ने तैयारी के दौरान ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई का खर्च जुटाया। पहले दो प्रयासों में निजी मेडिकल कॉलेज में अवसर मिलने के बावजूद फीस अधिक होने से दाखिला नहीं ले सके, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


वहीं, किसान आशुतोष पांडेय के बेटे जलज पांडेय ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा पास की। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 25527 और सामान्य वर्ग में 3025वीं रैंक प्राप्त की। गांव के परिषदीय विद्यालय से पढ़ाई शुरू करने वाले जलज ने जवाहर नवोदय विद्यालय से बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सफल छात्रों को शिक्षाविदों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed