फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Son killed father along with mother

बेटे ने मां के साथ मिलकर की थी पिता की हत्या

Sun, 05 Sep 2021 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Son killed father along with mother
बलरामपुर। करीब दो वर्ष पूर्व गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के चिवडिहवा गांव में अधेड़ की संदिग्ध मौत के कारणों का खुलासा रविवार को पुलिस ने कर दिया है। पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता की गला दबाकर हत्या करके शव गन्ने के खेत में छिपा दिया था।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर वरुण मिश्रा ने बताया कि 23 अगस्त 2019 को गौरा चौराहा थाने के ग्राम चिवडिहवा निवासी चिनगुद (57) का शव गांव के किनारे गन्ने के खेत में मिला था। मृतक के पुत्र गोपाल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामले की छानबीन में पता चला कि चिनगुद की हत्या में बेटे गोपाल व पत्नी शांति का हाथ है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने मां-बेटे से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटे ने बताया कि मृतक पुश्तैनी जमीन अपने भाईयों के नाम करना चाहते थे। इसी जमीन को बचाने के लिए हम दोनों ने चिनगुद को गला दबाकर मार डाला और शव गन्ने के खेत में छिपा दिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा दो वर्ष पूर्व हुई इस हत्या के खुलासे की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed