फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Somewhere the villagers, somewhere the employees were absent

Balrampur News: कहीं ग्रामीण, तो कहीं कर्मचारी रहे नदारद

Sat, 03 Jan 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the villagers, somewhere the employees were absent
श्रीदत्तगंज ब्लॉक सभागार में मौजूद ग्रामीण ।-संवाद
श्रीदत्तगंज/बलरामपुर। जिले की 793 ग्राम पंचायतों में छूटे हुए ग्रामीणों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड, फैमिली आईडी कार्ड व फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए शनिवार से विशेष शिविर लगने थे। पहले दिन शिविर में अव्यवस्था दिखी। प्रचार-प्रसार न होने से कहीं ग्रामीण नहीं आए तो कहीं संबंधित कर्मचारी ही नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड, फैमिली आईडी कार्ड व किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति जिले में ठीक नहीं है। प्रगति बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष शिविर लगाने की रणनीति बनाई है। तीन से 10 जनवरी तक जिले की 793 ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर छूटे हुए लोगों का गोल्डन कार्ड व फैमिली आईडी बनाने के साथ ही किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जाएगी।
विज्ञापन

पहले दिन शनिवार को अव्यवस्था देखने को मिली। आकांक्षी ब्लॉक श्रीदत्तगंज की ग्राम पंचायत गौर रमवापुर में आयोजित शिविर में कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। कृषि विभाग के एटीएम () कमलेश सिंह, ग्राम सचिव राम सुरेश व लेखपाल अर्जुन प्रसाद की ड्यूटी निर्धारित थी, बावजूद इसके दोपहर लगभग 1:50 बजे तक वह शिविर स्थल पर नहीं पहुंचे। ऐसे में यहां कुछ ग्रामीण इंतजार में बैठे हुए थे। पंचायत सहायक कोमल देवी के पति शिव नारायण मौर्य कार्य करते दिखे। उन्होंने बताया कि पत्नी की तबीयत खराब है, इसलिए नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मो. जफर, बाली, शिव नारायण व रुखसाना ने बताया कि शिविर में कोई भी कर्मचारी या अधिकारी नहीं आए हैं। गोल्डन कार्ड व फैमिली आईडी बनवाने आए थे, अब वापस जा रहे हैं। दोपहर 1:50 बजे जब कुछ लोगों ने कर्मचारियों के नंबर पर कॉल की, तब आनन-फानन लेखपाल अर्जुन प्रसाद शिविर स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक ग्रामीण वापस जा चुके थे। वहीं, कृषि विभाग के एटीएम कमलेश सिंह ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
आशा संगिनी कुशमा वर्मा व आशा अनीता पांडेय मौजूद थीं। इसी तरह बायभीट गांव के शिविर में ग्रामीण ही नहीं पहुंचे। कृषि विभाग के टीएसी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि किसी भी किसान का फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। कुछ लोग आए थे, उनके खतौनी व आधार कार्ड में नाम अलग-अलग है, इसलिए सही कराने को कहा गया है।

कराया जाएगा प्रचार-प्रसार
शिविर आयोजन के संबंध में शुक्रवार शाम को निर्देश प्राप्त हुआ था। समय के अभाव में प्रचार-प्रसार नहीं हो पाया था। अब गांवों में पहले ही सूचना देने के साथ ही प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा।
- अवनींद्र कुमार पांडेय, बीडीओ श्रीदत्तगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed