फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   So far 2217 MT of paddy has been procured

11 प्रतिशत के साथ 2217 एमटी धान की हुई खरीद

Mon, 22 Nov 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
So far 2217 MT of paddy has been procured
बलरामपुर। जिले में अब तक 2217 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की जा चुकी है। जिले के 33 क्रय केंद्रों पर 358 किसानों ने धान बेचा है। धान खरीद के नोडल/एडीएम राम अभिलाष ने डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी के साथ सोमवार को जिले के दो केंद्रों का औचक निरीक्षण कर खरीद का जायजा लिया। जिले के सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य के अनुसार धान खरीद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

एडीएम ने सदर तहसील के धान क्रय केंद्र मंडी समिति भगवतीगंज व उतरौला तहसील के धान क्रय केंद्र खरदौरी का औचक निरीक्षण किया। एडीएम ने केंद्रों पर मौजूद किसानों से धान बेचने के संबंध में बातचीत की।
विज्ञापन

धान बेचने आए सभी किसानों ने एडीएम से व्यवस्थाएं चाक चौबंद होने की बात बताई। एडीएम ने दोनों क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान का रजिस्टर से मिलान किया। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि खरीफ क्रय वर्ष 2021-22 कॉमन धान 1940 रुपये और ग्रेड-ए धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में चार क्रय एजेंसियों को 28 फरवरी तक 33 क्रय केंद्रों से 20900 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। चारों क्रय एजेंसियों ने 358 किसानों से अब तक चार करोड़ 29 लाख 96 हजार रुपये में 10.60 प्रतिशत के साथ 2216.285 मीट्रिक टन धान खरीद लिया।
क्रय केंद्रों से 92 प्रतिशत खरीदे गए धान की सप्लाई मिलर्स को कर दी गई है। सभी मिल मालिकों को 67 प्रतिशत की दर से चावल पर धान दिया गया है। 46 लाख छह हजार रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया गया है बाकी बचे तीन करोड़ 83 लाख नौ हजार रुपये का भुगतान करने का निर्देश क्रय एजेंसियों को दिया गया है।

खाद्य विभाग ने आठ क्रय केंद्रों पर तीन हजार एमटी की तुलना में 95 किसानों से 593.88 एमटी, पीसीएफ ने 12 क्रय केंद्रों पर आठ हजार एमटी की तुलना में 80 किसानों से 470.57 एमटी, यूपीएसएस ने 12 क्रय केंद्रों पर 9500 एमटी की तुलना में 171 किसानों से 1095 एमटी और भारतीय खाद्य निगम ने एक क्रय केंद्र पर 400 एमटी की तुलना में 12 किसानों से 56.84 एमटी धान की खरीद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed