फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Smuggler caught with reindeer horn

हिरन की सींग के साथ तस्कर दबोचा

Mon, 07 Oct 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Smuggler caught with reindeer horn
बलरामपुर में हिरन के सींग के साथ पकड़ा गया तस्कर। - फोटो : BALRAMPUR
पचपेड़वा (बलरामपुर)। हिरन की सींग के साथ एक तस्कर को धर दबोचा गया है। एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त टीम ने तस्कर की धरपकड़ की है। तस्कर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर रेंजर ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रेंजर विपुल मिश्रा ने सोमवार को बताया कि सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के भारत-नेपाल सीमा से सटे पीलर संख्या 579 के नजदीक एसएसबी त्रिलोकपुर व कंचनपुर की टीम ने एक व्यक्ति को आते हुए देखा। वन विभाग को भी एसएसबी ने सूचना दी।
विज्ञापन

वन दरोगा भरत प्रताप सिंह एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पचपेड़वा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी केशवराम के रूप में हुई। तलाशी के दौरान केशवराम के पास से बोरी में हिरन की दो सींग बरामद की गई। परशुराम ने स्वीकार किया कि वह हिरन की सींगों को तस्करी के लिए नेपाल ले जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से लकड़ी व वन्य जीवों की तस्करी में केशवराम लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशवराम पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। एसएसबी के एसआई योगेश कुमार सिंह ने बताया कि टीम में उनके साथ विकास सिंह, मुख्य आरक्षी उमेश उपाध्याय, सामान्य आरक्षी सुरेश कुमार व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

एसएसबी की टीम ने तस्कर को वन दरोगा के सुपुर्द कर दिया। रेंजर ने बताया कि तस्कर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है और हिरन की दोनों सींग को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed