फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sleeping administration, sand mining happening in broad daylight

धृतराष्ट्र बना प्रशासन, दिन दहाड़े हो रहा बालू खनन

Sat, 24 Jul 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Sleeping administration, sand mining happening in broad daylight
बलरामपुर। जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर राप्ती नदी में दिन दहाड़े जेसीबी से हो रहे बालू खनन के प्रति जिम्मेदार अधिकारी आंखे मूंदे हुए है।
विज्ञापन

कोड़री घाट के निकट खनन विभाग ने किसान रामधीरज को खेत में जमा बालू (सिल्ट) हटाने की अनुमति दी है। नियम यह है कि किसान खुद या मजदूरों से खेत में जमा सिल्ट हटाएं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खुद या मजदूर की जगह बीते दो दिनों से खेत में जेसीबी लगाकर बालू खनन होने लगा।
मौके पर तमाम बालू व्यवसायियों की ट्रैक्टर ट्राली बालू भरकर मंडियों में पहुंचने लगी। जिला मुख्यालय से मात्र 8 किमी दूर हो रही यह मनमानी प्रशासन को नहीं दिखी।
विज्ञापन

पूछने पर खनन निरीक्षक ने बताया कि सब कुछ नियम के तहत हो रहा है। शनिवार को लोगों ने जेसीबी से हो रहे खनन का वीडियो वायरल किया। जिसमें जेसीबी के ड्राइवर ने बताया कि वह आज 31 ट्राली बालू लोड कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही आनन फानन में खनन निरीक्षक सुखेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। डीएम श्रुति ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed