फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Skill development will be taught in class 9th to 12th of CBSE

Balrampur News: सीबीएसई की नौवीं से 12वीं कक्षा में होगी कौशल विकास की पढ़ाई

Sat, 19 Apr 2025 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Skill development will be taught in class 9th to 12th of CBSE
बलरामपुर में ​स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय।-संवाद
बलरामपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को कौशल विकास की पढ़ाई करवाई जाएगी। विद्यालयों में इसकी तैयारी की गई है। शैक्षणिक सत्र (2025-26) के लिए नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। 12वीं के पाठ्यक्रम में बोर्ड ने स्किल इलेक्टिव विषयों के ग्रुप में चार विषयों को जोड़ा है। इनमें लैंड ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएट, इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन व फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर शामिल हैं।
विज्ञापन


12वीं के इन चारों स्किल इलेक्टिव विषयों में 50 अंकों की थ्योरी व 50 अंकों का प्रैक्टिकल होगा। इन विषयों को जोड़ने के पीछे बोर्ड का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ काम करने के लिए जरूरी चीजें भी सिखाना है। 9वीं व 10वीं के पाठ्यक्रम में दो भाषा (एक भाषा अनिवार्य व एक अन्य भाषा), सोशल साइंस, गणित, साइंस कोर विषयों के अलावा व वैकल्पिक विषय के रूप में किसी स्किल विषय व हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन, आर्ट एजुकेशन को पढ़ना होगा। ्रवहीं, अब छात्रों को तीन स्किल-आधारित सब्जेक्ट्स स्कूल कंप्यूटर ऐप्लिकेशन, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में से भी एक का चुनाव करना होगा। इस नए पाठ्यक्रम के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन होगा। जिले के केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों में नई व्यवस्था के आधार पर पढ़ाई की कार्ययोजना तैयार की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य गीता मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों के कौशल को विकसित करने की पहल हो रही है। तैयारी कर ली गई है, पढ़ाई नई व्यवस्था के आधार पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed