{"_id":"6933175e5971d3722301127c","slug":"sir-forms-filled-by-7041-voters-balrampur-news-c-99-1-slko1019-138348-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 70.41 फीसदी वोटरों के भरे गए एसआईआर फाॅर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 70.41 फीसदी वोटरों के भरे गए एसआईआर फाॅर्म
Fri, 05 Dec 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज में मतदाताओं का भराया जा रहा एसआईआर फार्म ।-संवाद
बलरामपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जिले में अब तक 70.41 फीसदी वोटरों के फॉर्म भरवा दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि जिले के सभी 1724 मतदेय स्थलों पर तैनात 1724 बीएलओ और 172 सुपरवाइजर्स घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर संकलन का कार्य कर रहे हैं। बीएलओ संकलित प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन और मैपिंग भी लगातार कर रहें हैं।
चारों विधानसभा क्षेत्रों बलरामपुर, तुलसीपुर, गैसड़ी और उतरौला में कुल 15,83,027 पंजीकृत मतदाता हैं। अब तक 11,14,603 फॉर्म (70.41%) का डिजिटाइजेशन बीएलओ एप में पूरा हो चुका है। वहीं मृत्यु, अनुपस्थित, स्थायी रूप से शिफ्टेड, पहले से एनरोल्ड और अन्य श्रेणियों में 2,96,569 (18.73%) मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। डीएम ने बताया कि फॉर्म संकलन और डिजिटाइजेशन की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है और अभियान तीव्र गति से जारी है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित
बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। मतदाताओं से अपील की है कि वे एसआईआर प्रक्रिया को प्राथमिकता दें और सुनिश्चित करें कि उनके गांव, मोहल्ले या रिश्तेदारी में कोई भी मतदाता ऐसा न रहे जिसका फॉर्म जमा न हुआ हो। अभियान साझेदारी, जागरूकता और सहयोग से ही सफल हो सकता है।