फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shyam Pharma owner arrested in case of codeine-containing cough syrup

Balrampur News: कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में श्याम फार्मा संचालक गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Shyam Pharma owner arrested in case of codeine-containing cough syrup
बलरामपुर के तुलसीपुर में ​स्थित श्याम फार्मा की दुकान ।-संवाद
तुलसीपुर। कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री में पुलिस ने सोमवार को पुरानी बाजार स्थित श्याम फार्मा के संचालक वरुण लाठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार जांच में बड़े स्तर पर अनियमितता सामने आई है। दवा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। ऐसे में अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती है। इससे पहले इसी मामले में अशोक मेडिकल और अमन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने मामले में 19 नवंबर को दो मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार श्याम फार्मा के नाम से करीब 15 हजार बोतल कोडीन युक्त सिरप की बिक्री दर्शाने वाले बिल प्रस्तुत किए गए थे। संबंधित मूल बिल, स्टॉक रजिस्टर और खरीद-बिक्री के अभिलेख मांगे गए, तो संचालक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि श्याम फार्मा ने कोडीन युक्त सिरप की बिक्री से संबंधित वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए। इस कारण कार्रवाई की गई है। जांच में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ रही है। शीघ्र ही और गिरफ्तारियां संभव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी की देखरेख में खरीद-बिक्री का सत्यापन
कस्बे के अमन मेडिकल स्टोर और अशोक मेडिकल स्टोर की ओर से 24 से अधिक व्यक्तियों के नाम पर बिक्री बिल प्रस्तुत किए गए हैं। इन बिलों की सत्यता की जांच प्रदेश स्तर पर गठित एसआईटी के देखरेख में हो रही है। थोक दवा विक्रेताओं से प्राप्त विवरण में कई व्यक्तियों को बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप बेचने का उल्लेख है। पुलिस स्टॉक रजिस्टर, जीएसटी विवरण, ट्रांसपोर्ट रसीद और बैंक लेनदेन का भी मिलान कर रही है।


फर्जी बिलों का दावा, शपथ पत्र की तैयारी

जांच के दौरान पता चला कि कुछ दुकानदारों के नाम से फर्जी बिल बनाए गए हैं। उन्होंने इतनी बड़ी मात्रा में दवा की खरीद नहीं की है। कुछ व्यापारी पुलिस को एफिडेविट देने के लिए भी तैयार हैं। इससे अवैध नेटवर्क के संगठित होने की आशंका बढ़ गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच केवल खुदरा दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि थोक आपूर्ति शृंखला, परिवहन माध्यम और ऑनलाइन भुगतान भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article