{"_id":"67c48cd35c44e3ae9f0fb42b","slug":"shreeshyam-mahotsav-begins-with-nishan-yatra-balrampur-news-c-99-1-brp1003-121820-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निशान यात्रा के साथ श्रीश्याम महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निशान यात्रा के साथ श्रीश्याम महोत्सव शुरू
Sun, 02 Mar 2025 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। निशान यात्रा के साथ श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ रविवार को हुआ। नगर में धूमधाम से श्याम निशान यात्रा निकाली गई। श्याम प्रभु के भजन व गीत सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।
श्रीश्याम सेवक परिवार की तरफ से श्याम निशान यात्रा का शुभारंभ गायत्री मंदिर से किया गया। यहां से निकलकर यात्रा नई बाजार चौक व हनुमानगढ़ी चौराहा होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंची। यहां मूर्ति स्थापना के बाद संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में हवन-पूजन के साथ निशान यात्रा का समापन किया गया। श्याम निशान यात्रा में सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर शामिल हुए। गीत व भजन के माध्यम से श्याम प्रभु की महिमा का बखान किया। कार्यक्रम के आयोजक अजय गुप्त व राजू ने बताया कि दो दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें कानपुर के भजन गायक निकुंज, गोंडा के पंकज निगम, कोलकाता के अभिषेक माधव सहित नानपारा की संगीत टोली द्वारा श्याम प्रभु पर आधारित गीत व भजन सुनाया जाएगा। भजन संध्या के बाद भंडारे का आयोजन भी होगा। श्याम निशान यात्रा में अरुण देव आर्य, दिलीप गुप्त, कृष्ण कुमार गुप्त, सत्यम श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, करुणेश, प्रभाकर, संजय गुप्त, विजय गुप्त व अनूप सहित तमाम लोग शामिल रहे।