{"_id":"6240b0145d83f960c476bf6b","slug":"shobhaayaatra-balaji-balrampur-news-lko623422299","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमंग व उल्लास के साथ निकाली गई श्री बाला जी निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमंग व उल्लास के साथ निकाली गई श्री बाला जी निशान यात्रा
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के भगवतीगंज में निकाली गई श्रीबाला जी निशान यात्रा।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। श्री बाला जी महराज की निशान यात्रा रविवार को बड़े ही उमंग व उल्लास के साथ निकाली गई। मेहंदी वाले बाला जी के जयकारों से पूरा भगवतीगंज बाजार गूंज उठा। भक्ति गीतों पर थिरकते श्री बाला जी के भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर खूब धमाल मचाया। यात्रा में शामिल मेहंदी वाले बाला जी महराज की भव्य झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महराज, सभासद संजय मिश्रा एवं हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष गंगा शर्मा आदि ने श्री बाला जी महराज की आरती के बाद निशान यात्रा को रवाना किया। 101 महिलाएं श्री बाला जी के निशान ध्वज को लेकर यात्रा में मंगलगान गाते हुए चल रही थी। श्री बाला जी निशान शोभायात्रा चंद्र प्रकाश राइस मिल से निकलकर भगवतीगंज चौराहा, पुलिस चौकी एवं गौशाला होते हुए पुन: चंद्र प्रकाश राइस मिल पहुंचकर समाप्त हु्ई।
शोभायात्रा में शामिल भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्री बाला जी महराज का जयकारा लगा रहे थे। श्री बाला जी महराज पर आधारित गीतों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। हिंदू महासंघ के अध्यक्ष ने बताया कि मेहंदीपुर बाला जी महराज के चतुर्थ जागरण समारोह को धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को अखंड रामायण पाठ व मंगलवार को भव्य जागरण के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तारा चंद्र अग्रवाल, सुनील गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, अनूप गुप्ता, शान गुप्ता, अनिल अग्रवाल, अन्नय गौरव मिश्रा, अजय अग्रवाल, लल्लन चौरसिया, अटल बिहारी, प्रमोद गुप्ता, रवींद्र गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, दीपू चौरसिया, टीनू चौरसिया व सुशील गुप्ता आदि शामिल रहे।