फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sero survey started in the district, antibody test of 500 people is being done

जिले में शुरु हुआ सीरो सर्वे, 500 लोगों की हो रही एंटीबॉडी जांच

Wed, 23 Jun 2021 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Sero survey started in the district, antibody test of 500 people is being done
बलरामपुर। कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुए जिले में सीरो सर्वे का कार्य शुरु हो गया है। सीरो सर्वे के लिए आईसीएमआर की टीम ने नगर सहित 10 गांवों से 500 लोगों का सैंपल लिया है। सैंपल के माध्यम से लोगों में एंटीबॉडी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं जिले के नोडल डॉ. एके सिंघल ने बताया कि राष्ट्रीय सीरो सर्वे के तहत देश के 70 जिलों एवं प्रदेश के 9 जिलों में बलरामपुर को भी चयनित किया गया है। तीन श्रेणियों में सीरो सर्वे का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनमें 18 साल से ऊपर उम्र वाले व्यक्तियों तथा 10 से 18 साल एवं 6 से 9 साल के बच्चों को शामिल किया गया है। सीरो सर्वे के लिए डा. गौरव राज द्विवेदी एवं डा. राजीव सिंह के नेतृत्व में आईसीएमआर की 30 सदस्यीय टीम ने जिले में पहुंचकर सैंपल लेने का कार्य शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं मेमोरियल चिकित्सालय से 50-50 तथा बलरामपुर ब्लाक के ग्राम बेलवा सुल्तानजोत, जबदही व कटरा शंकर नगर, उतरौला ब्लाक के चंदापुर, नव्वाजोत व गनवरिया खुर्द, तुलसीपुर ब्लाक के शिवचरनडीह, गैसड़ी ब्लाक के नगई, पचपेड़वा ब्लाक के फरेंदी एवं बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला गदुरहवा दक्षिणी से 40-40 लोगों का सैंपल लिया है।

इस तरह जिले में कुल 500 लोगों का सैंपल एकत्र किया गया है। सैंपल के आधार पर लोगों में एंटीबॉडी की जांच की जाएगी। आईसीएमआर की टीम ने मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों का भी सैंपल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed