{"_id":"5fc12dc48ebc3e9b9575ebf7","slug":"send-samples-of-seeds-from-15-shops-for-testing-balrampur-news-lko552086120","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दुकानों से बीज के नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दुकानों से बीज के नमूने जांच को भेजे
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर बीज की कालाबाजारी रोकने व अन्य खामियों की जांच करने के लिए छापा मारा गया। तीन टीमों ने बीज बेचने वाले दुकानों पर छापा मारकर जांच-पड़ताल की।
जिले के 15 दुकानों से बीज के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। खामियां मिलने पर छह दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई है। दुकानों पर बीज की बिक्री करने में खामियां पाए जाने पर छह दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस जारी की गई है।
डीएम ने शुक्रवार को बताया कि अपर मुख्य सचिव कृषि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिले में तीन टीमें गठित करके तीनों तहसीलों में बीज के दुकानों की जांच कराई गई है।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता की टीमों ने जिले के तीनों तहसीलों सदर, तुलसीपुर व उतरौला के बीज दुकानों पर छापा मारा।
छापामारी के दौरान तीनों टीमों ने बीज के गुणवत्ता की जांच करने के लिए 15 दुकानों से नमूने संकलित करके प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीज विक्रेताओं के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गई है।
छापामारी के दौरान दुकानों पर खामियां मिलने के बाद छह बीज विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी गई है। तीनों टीमों ने जिले के 35 बीज दुकानों पर छापा मार कर बीज के लाइसेंस की वैधता, स्टॉक व रेट बोर्ड, अभिलेखों के सही मिलान, किसानों को उचित रेट पर बीज उपलब्ध कराने, कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और विक्रय प्रमाण पत्र आदि की गहन जांच की है।