{"_id":"60dc90398ebc3e72d925b57d","slug":"sdrf-will-have-a-mock-drill-at-kodri-ghat-today-balrampur-news-lko5848505135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कोड़री घाट पर एसडीआरएफ का होगा मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कोड़री घाट पर एसडीआरएफ का होगा मॉक ड्रिल
विज्ञापन
बलरामपुर। कोड़री घाट पर एक जुलाई को दोपहर एक बजे से एसडीआरएफ की टीम का मॉक ड्रिल होगा। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बैठक कर कोड़री घाट पर मॉक ड्रिल करने की रणनीति तैयार की गई है। बाढ़ आपदा प्रबंधन के तहत बाढ़ में फंसे लोगों को सावधानियों के बारे में मॉक ड्रिल के दौरान बताया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल व एएसपी अरविंद मिश्र ने कहा कि मॉक ड्रिल का सफल संचालन कराने के लिए प्रशासन के स्तर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव आदि के बारे में जानकारी देंगे। घरेलू संसाधनों से बाढ़ से बचाव के सामान बनाने के तौर तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन
एडीएम ने बाढ़ आपदा से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को मॉक ड्रिल में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इससे विभागों से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को पूर्वाभ्यास में शामिल होने का मौका मिलेगा। बैठक में सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, सीओ सिटी वरूण मिश्र व आपदा सलाहकार सचिन मदान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।