{"_id":"62c5d409154c2d3a626e3e44","slug":"school-vehicle-fitness-balrampur-news-lko6384526117","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 स्कूली वाहनों की नहीं कराई फिटनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 स्कूली वाहनों की नहीं कराई फिटनेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बार-बार नोटिस देने के बावजूद 130 स्कूली वाहनों की फिटनेस अभी तक नहीं कराई गई है। रजिस्ट्रेशन निलंबन की कार्रवाई झेल रहे ये स्कूली वाहन यदि सड़क पर चलते पाए गये तो वाहन सीज करने के साथ ही स्कूल संचालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि जिले के 167 विद्यालयों में कुल 333 वाहन संचालित हैं। बीते दिनों फिटनेस के लिए स्कूल संचालकों को नोटिस दिया गया था। नोटिस मिलने पर 183 वाहनों का फिटनेस करा लिया गया। बार-बार नोटिस देने के बावजूद निर्धारित तिथि 30 मई तक 150 वाहनों की फिटनेस न होने पर इनका पंजीयन तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद अभी तक मात्र 20 स्कूली वाहनों की फिटनेस कराई गई है। 130 वाहनों की फिटनेस अभी भी नहीं कराई गई है।
एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि स्कूल संचालक जल्द से जल्द एक शपथ पत्र देकर वाहन की फिटनेस करा लें। फिटनेस कराने पर उनके पंजीयन का निलंबन समाप्त कर दिया जाएगा। यदि बिना फिटनेस कराए वाहन सड़क पर संचालित पाए गये तो वाहन सीज करने के साथ ही स्कूल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि एक अप्रैल 2020 या उससे पूर्व का टैक्स बकाया है तो वाहन स्वामी एकमुश्त समाधान योजना के तहत एक हजार की रसीद कटवाकर बकाया टैक्स जमा कर दें तो जुुर्माना माफ कर दिया जाएगा। (संवाद)