फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   school

2.78 लाख नौनिहालों को मिलेंगे 33 करोड़

Sun, 19 Sep 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
school
बलरमपुर। बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए जिले के 1871 स्कूलों के 2.78 लाख नौनिहालों को करीब 33 करोड़ रुपये शासन से सीधे दिए जाएंगे। सभी स्कूलों के नौनिहालों को ड्रेस, बैग, स्वेटर व जूता-मोजा खरीदने की सौगात मिलेगी। अभिभावकों के बैंक खातों में धनराशि भेजी जाएगी। स्कूलों में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का प्रेरणा प्रोर्टल पर डाटा फीड कराने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। अभिभावकों से पासबुक सहित बैंक खाता व आधार कार्ड की छायाप्रति और सहमति पत्र स्कूल में तत्काल उपलब्ध कराने की अपील की गई है। सभी शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र 2021-22 में ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग व जूता-मोजा की धनराशि छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 1161 प्राथमिक के एक लाख 40 हजार 961, 260 उच्च प्राथमिक के 23,567, 390 कंपोजिट स्कूलों 92,177 और बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त 12, चार राजकीय, 19 वित्त पोषित व 25 मदरसों के 21 हजार छात्र-छात्राओं को ड्रेस, स्वेटर, बैग व जूता- मोजा खरीदने के लिए उनके अभिभावकों के बैंक खातों में धनराशि सीधे भेजी जाएगी। प्रति छात्र की दर से ड्रेस, बैग, स्वेटर व जूता-मोजा खरीदने के लिए अभिभावकों के बैंक खाते में 1200-1200 रुपये की धनराशि दी जाएगी। शासन ने बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय ने बताया कि शासन स्तर से सीधे धनराशि पाने के लिए सभी अभिभावकों को अपने पाल्य के स्कूल से तत्काल संपर्क करके उन्हें पासबुक सहित बैंक खाता व आधार कार्ड की छायाप्रति और सहमति पत्र देना अनिवार्य है, तभी योजना का लाभ पा सकेंगे। अभिभावक बैंकों में जाकर अपना खाता भी संचालित करा लें जिससे डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों व अभिभावकों के लिए जरूरी
- स्कूलों में नामांकित छात्र-छात्राओं का प्रेरणा प्रोर्टल पर समय से रजिस्ट्रेशन कराना।
- अभिभावकों के आधार उनके सहमति से संकलित किए जाएंगे।
- अभिभावकों से संपर्क कर उनके आधार खातों को लिंक कराने के लिए अवगत कराएं।
- अभिभावकों का बैंक पासबुक की छायाप्रति विद्यालय स्तर पर संकलित की जाएगी।
सभी बीईओ को दिया गया निर्देश
- शिक्षा सत्र 2021-22 में निशुल्क ड्रेस, स्वेटर, बैग व जूता-मोजा क्रय से संबंधित धनराशि डीबीटी के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी। जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं का प्रेरणा प्रोर्टल पर तीन दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया है। डॉ. रामचंद्र, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed