फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   school,admission

ड्राप आउट बच्चों का दाखिला कराने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
school,admission
बलरामपुर। ड्राप आउट बच्चों का दाखिला कराने में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों को नए बच्चों का दाखिला कराने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। अगली समीक्षा बैठक में कार्य अधूरा मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय में सभी बीईओ के साथ बैठक करके साप्ताहिक समीक्षा की। बैठक में निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा करके प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली गई। बीएसए ने कहा कि जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल रेडिनेस का संचालन बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराया जाए। स्कूल चलों अभियान के तहत पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों का विद्यालयों में शत प्रतिशत दाखिला सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए सभी शिक्षक ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करें। बीएसए ने हर शिक्षा क्षेत्र के 25 प्रतिशत विद्यालयों के खेलकूद सामग्री आपूर्ति का भौतिक सत्यापन आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी विद्यालयों में एनबीटी की पुस्तकें पहुंचाने, ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक कराने, छात्रों का प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण कराने और कस्तूरबा विद्यालयों की निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी विद्यालयों में ब्लूटूथ स्पीकर खरीदे जाएंगे। बैठक में कायाकल्प व स्वच्छता अभियान आदि के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में सभी शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed