{"_id":"617f010e8a8523118b615b2d","slug":"sardar-patel-balrampur-news-lko60265432","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर लिया एकता एवं अखण्डता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर लिया एकता एवं अखण्डता का संकल्प
विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में लौह पुरुष के चित्र पर पुष्पाअर्पित करती डीएम श्रुति।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। लौह पुरुष कहे जाने वाले देश के प्रथम गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती रविवार को एकता एवं अखंडता के संकल्प के साथ मनाई गई। सरकारी व निजी दफ्तरों, और राजनीतिक दल की तरफ से कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। गोष्ठी में लौह पुरुष के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से रन फॉर यूनिटी आफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पल्टूराम ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर पटेल जी के संदेश के साथ रन फॉर मैराथन को रवाना किया। मैराथन में प्रतिभागियों के साथ राज्यमंत्री ने भी भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता को बनाए रखने के लिए रन फॉर यूनिटी आफ मैराथन का आयोजन किया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महानायक थे। एबीवीपी के मुख्य वक्ता अंकित शुक्ला ने कहा कि राष्ट्र के प्रति लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। देश में एकता की जरूरत है जिसकी सरदार पटेल ने कल्पना की थी। मैराथन में प्रमोद यादव प्रथम, रवि सिंह द्वितीय व शोभित मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर जिला प्रमुख नितिन शर्मा, प्रांत सह मंत्री अभिषेक सिंह, शिवम, जयशंकर व जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट में डीएम श्रुति ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष ने कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
अपना दल कार्यालय पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि अपना दल के देवीपाटन अध्यक्ष अलकराम पटेल ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके गोष्ठी की शुरुआत की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि लौह पुरुष को आजाद भारत का महानायक एवं अखंड भारत का शिल्पी कहा जाता है। उन्होंने 565 रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया। गोष्ठी को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, वीरेंद्र पटेल, विनय कुमार व राजेश कुरील आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर दिनश कुमार, शिव कुमार, भान प्रताप व कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।