फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sankat Mochan Dham resonated with Shyam bhajans on Indira Ekadashi

Balrampur News: इंदिरा एकादशी पर श्याम भजनों से गूंजा संकट मोचन धाम

Tue, 06 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 06 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sankat Mochan Dham resonated with Shyam bhajans on Indira Ekadashi
फोटो-16-बलरामपुर के तुलसीपुर में हवन-पूजन करते श्रद्धालु।-संवाद
तुलसीपुर। इंदिरा एकादशी पर मंगलवार को संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर शाम तक चले धार्मिक अनुष्ठानों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान और खाटू श्याम बाबा के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में विशेष पूजा, आरती, हवन और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

खाटू श्याम बाबा के दरबार में संजय अग्रवाल, उर्मिला, अंजलि और श्याम सहित अन्य श्रद्धालुओं ने ‘हारे के सहारे आ जाओ’, ‘खाटू वाले श्याम बाबा’ और ‘श्याम तेरी बंसी बजाने लगा हूं, तेरे दर पे सिर को झुकाने लगा हूं’ जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। मंदिर परिसर जय श्रीश्याम और जय श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी भानु महाराज ने बताया कि इंदिरा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के साथ पितरों की सद्गति के लिए भी फलदायी माना जाता है। पंडित शुभम महाराज ने कहा कि एकादशी पर भक्ति, हवन और कीर्तन से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। हवन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed