फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   sanitation drive in 800 gram panchayats

800 ग्राम पंचायतों में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान

Fri, 10 Jul 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
sanitation drive in 800 gram panchayats
बलरामपुर। जिले के 800 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान का आगाज कर दिया गया है। सीडीओ अमनदीप डुली ने जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ, एडीओ पंचायतों व ग्राम पंचायत सचिवों को स्वच्छता अभियान को परवान चढ़ाने का निर्देश दिया है। हर ग्राम पंचायत में 10-10 मनरेगा श्रमिकों की टोली तैयार करके स्वच्छता अभियान का कार्य शुरू कराया जाएगा। यह अभियान 12 जुलाई तक जिले भर में चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान काम शुरू न पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों को साफ-सुथरा बनाए रखना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। जिले के सभी 800 पंचायतों में लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए सीडीओ ने 12 जुलाई तक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के 10-10 जॉबकार्ड श्रमिकों को लगाकर संपर्क मार्ग की सफाई, झाड़ियों को कटवाने, नालियों की सफाई और क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों के मरम्मत आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी सभी कार्यों का निरीक्षण कर अवलोकन करेंगे। निरीक्षण के दौरान कार्य शुरू न होने और गंदगी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई जाएगी। सीडीओ ने जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों व रोजगार सेवकों को 12 जुलाई तक अभियान चलाकर स्वच्छता को परवान चढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सीडीओ ने जिले के सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ व एडीओ पंचायतों को मॉनीटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिम्मेदारी के निर्वहन में हीला हवाली पाए जाने पर सीडीओ ने तत्काल कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed