फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   samajwadi party

डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल, जनता परेशान

Sun, 21 Nov 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party
फोटो-1-बलरामपुर के गैसड़ी बाजार में प्रदर्शन करते सपाई।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
गैसड़ी(बलरामपुर)। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। कृषि के तीनों कानून वापस लेने का ऐलान कर प्रधानमंत्री ने हार स्वीकार कर ली है। महंगाई व भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। यह बातें पूर्व राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव ने शनिवार को गैसड़ी बाजार में समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीद नहीं की जा रही है। नमी व ब्लैक फंगस के नाम पर किसानों को धान क्रय केंद्रों पर परेशान किया जा रहा है। खाद की कालाबाजारी व तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल की महंगाई से आम जनता परेशान है। किसानों को गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए तभी बढ़ती महंगाई में किसानों को लाभ मिल सकता है। डबल इंजन की सरकार ने नौजवानों, किसानों, बेरोजगारों व महिलाओं को परेशान कर दिया है। थानों व ब्लॉकों में दलाल बैठे हैं। लूट-खसोट का बोलबाला है। संविधान को बचाना है तो भाजपा को मिलकर हराना होगा।
विज्ञापन

धरने को फिरोज खां पप्पू, जिला सचिव शाहिद खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नुरूल हसन खां, रहीम खां, उमर खां, अमरनाथ वर्मा, कुतबुल्लाह खां, फिरोज अहमद, नफीस खां व राजेन्द्र यादव आदि ने संबोधित कर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। धरना-प्रदर्शन में क्षेत्रीय किसानों, नौजवानों, छोटे व्यापारियों, बेरोजगारों व महिलाओं आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed