फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   samaadhaan divas

लापरवाह राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब

Sun, 21 Nov 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
samaadhaan divas
फोटो-6-बलरामपुर के सदर तहसील सभागार में फरियाद सुनती सीडीओ रिया केजरीवाल।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस के फरियादियों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। तीनों तहसीलों के संपूर्ण समाधान दिवस में आए 170 मामलों में से सिर्फ 20 का निस्तारण मौके पर हो सका है। सदर तहसील सभागार में शनिवार को मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव व डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। लापरवाही बरतने वाले राजस्व निरीक्षक से एसडीएम को जवाब तलब करने के साथ तहसील न्यायालयों में मजिस्ट्रेटों के न बैठने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई है। उतरौला तहसील में सीडीओ रिया केजरीवाल ने जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में मंडलायुक्त के पहुंचते ही वकीलों तहसील न्यायालयों में मजिस्ट्रेटों के न बैठने व कार्रवाई सुचारु रुप से संचालित न होने का ज्ञापन सौंपा। मंडलायुक्त ने सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सदर तहसील के ग्राम बिनुहनी कला निवासी माता प्रसाद ने जमीन के विवाद को निस्तारित कराने में राजस्व निरीक्षक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मंडलायुक्त ने राजस्व निरीक्षक से सदर एसडीएम को जवाब-तलब कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सदर एसडीएम को आवासीय पट्टा की समीक्षा कर पात्रता की जांच करने, तीन साल के अंदर आवास निर्माण कराने व अन्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ितों ने मंडलायुक्त से कहा कि उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बार-बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हैं लेकिन निस्तारण नहीं हो रहा है। मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अफसरों को निर्धारित समय में मामलों का निस्तारण कराने, निस्तारण कागजी न होने, सरकारी जमीनों से तत्काल अवैध कब्जे हटवाने, भूमि विवाद व चकरोड जैसे मामलों का पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। हाईस्कूल व इंटर पास बीएलओ के स्थान पर स्नातक व स्नातकोत्तर बीएलओ को मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगाने का निर्देश दिया गया। डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को अराजक तत्वों को चिन्ह्ति कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में कुल 37 मामले आए जिसमें सात का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील अधिकारी मौजूद रहे। उतरौला तहसील सभागार में सीडीओ ने मामलों की सुनवाई की जिसमें 70 मामले प्राप्त हुए। सीडीओ ने सात का मौके पर निस्तारण कराया।

एसपी हेमंत कुटियाल, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, बीएसए डॉ. रामचंद्र, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। तुलसीपुर तहसील सभागार में एडीएम राम अभिलाष ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए 63 में से छह मामले निस्तारित कराए। इस दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed