{"_id":"5f0894178ebc3e6387776234","slug":"salary-eill-be-stopped-of-the-principal-who-did-not-provide-staff-documents-balrampur-news-lko5301311178","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ के अभिलेख न देने वाले प्रधानाचार्य का रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ के अभिलेख न देने वाले प्रधानाचार्य का रुकेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एमपीपी इंटर कॉलेज सभागार में शुक्रवार को जिले के 23 राजकीय व 19 वित्तपोषित माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक की गई। डीआईओएस महेंद्र कुमार कनौजिया ने बैठक की अध्यक्षता कर प्रधानाचार्यों को शासन के दिशा निर्देश के संबंध में अवगत कराया। कोविड-19 महामारी के चलते ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के संबंध में भी प्रधानाचार्यों के साथ रणनीति तैयार की गई।
डीआईओएस ने कहा कि शासन स्तर से जिले के सभी राजकीय व वित्तपोषित स्कूलों में तैनात शिक्षकों व कर्मचारियों के नियुक्ति व शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सभी अभिलेखों को 15 जुलाई तक मानव संपदा पोर्टल पर हर हाल में अपलोड कराने का निर्देश दिया है। मावन संपदा पोर्टल पर समस्त स्टाफ का अभिलेख अपलोड न होने पर संबंधित प्रधानाचार्य का जुलाई माह का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया जाएगा।
साथ ही शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिया है कि राजकीय व वित्तपोषित सभी माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों का नियुक्ति संबंधी और नियुक्ति में लगाए गए सभी अभिलेखों की स्वप्रमाणित छाया प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 13 जुलाई तक हर हाल में प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराना होगा जिसे शासन स्तर से गठित टीम अभिलेखों का मिलान करके परीक्षण कर सके।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के चलते माध्यमिक स्कूलों में 15 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कराने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को शिक्षकों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं के व्हाटएप ग्रुप तत्काल तैयार कराए जाएं। कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं के संभावित कक्षाओं के संचालन की संभावना को देखते हुए सभी राजकीय व वित्तपोषित माध्यमिक स्कूलों में थर्मल स्कैनर व हैंडवॉश आदि के इंतजाम प्रधानाचार्य को सुनिश्चित कराना होगा।