फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rumor of dam breaking

नेपाल में बांध टूटने की फैलाई जा रही अफवाह

Mon, 22 Jul 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
rumor of dam breaking
बलरामपुर। आम जनमानस के बीच में बेवजह बांध टूटने की अफवाह फैलाई जा रही है। अफवाह को लेकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। बेवजह अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ डीएम ने कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने सोमवार को बताया कि जनता के बीच में यह अफवाह फैली है कि नेपाल से काफी मात्रा में पानी छोड़ा गया है अथवा कोई बांध टूटा है जिससे बलरामपुर जिले को काफी खतरा है। सही जानकारी के लिए डीएम ने बाढ़ खंड के अफसरों से 21 जुलाई को रिपोर्ट तलब की। डीएम के निर्देश पर एक्सईएन बाढ़ खंड ने राप्ती बैराज के अफसरों से संपर्क किया।
विज्ञापन

एक्सईएन बताया कि बलरामपुर में सिसई घाट में 21 जुलाई को प्रात: आठ बजे राप्ती नदी का जलस्तर 103.029 मीटर और सायं चार बजे 103.050 मीटर रहा। जबकि राप्ती नदी के खतरे का निशान 104.620 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से राप्ती बैराज श्रावस्ती में खतरे का निशान 127.70 मीटर है। प्रात: आठ बजे 127.10 मीटर तथा सायं चार बजे 127.20 मीटर रहा है। शाम को छह बजे भी 127.10 मीटर रहा है। दूरभाष पर वार्ता के दौरान बांध टूटने की सूचना गलत पाई गई। यह सब अफवाह है। एक्सईएन की रिपोर्ट पर संतोष जताते हुए डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed