फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rs 200 charged from pregnant for giving glucose

ग्लूकोज चढ़ाने के लिए गर्भवती से 200 रुपये वसूले

Fri, 28 Oct 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rs 200 charged from pregnant for giving glucose
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में फैले भ्रष्टाचार की पोल शुक्रवार को पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अरविंद सिंह पटेल के निरीक्षण में खुल गई। निरीक्षण के दौरान गर्भवती को ग्लूकोज लगाने के नाम पर 200 रुपये वसूले जाने का मामला सामने आया। प्रसव के बाद वार्ड में भर्ती प्रसूताओं को पौष्टिक आहार के नाम पर मिलने वाले खाने में भी अनियमितता की शिकायत मिली। यहां भर्ती महिलाओं को दूध में पानी मिलाकर देने व नाश्ते में ब्रेड, मक्खन एवं केला न मिलने की शिकायत भी बोर्ड के सदस्य से की गई। इस पर अरविंद सिंह पटेल ने सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार को कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रसव वार्ड में बेड नंबर छह पर भर्ती दुबौलिया गांव निवासी नूरबानो ने राज्यमंत्री को बताया कि नाश्ते में दूध के नाम पर सिर्फ पानी ही मिलता है। इस पर अरविंद सिंह पटेल ने कड़ी नाराजगी जताई। मामला बढ़ता देख सीएमएस ने प्रसूताओं को भोजन देने वाले स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि को फोन करके वार्ड में बुलाया। समूह के प्रतिनिधि ने प्रसूताओं को नाश्ते में दूध के साथ ब्रेड, मक्खन व केला दिए जाने की बात कही। इस पर मरीज ने विरोध जताते हुए शुक्रवार को सिर्फ दूध मिलने की बात कही।
विज्ञापन

वार्ड से बाहर निकलते समय राज्यमंत्री ने गैलरी में खड़ी गर्भवती साधना से हालचाल पूछा। साधना ने बताया कि सुबह से वह इलाज के लिए भटक रही है। पहले दो बार अस्पताल आने पर स्टाफ ने ग्लूकोज चढ़ाने के नाम पर 200 रुपये वसूले थे। पैसे न देने के कारण एक बार गर्भवती को अपने घर में ही ग्लूकोज चढ़वाना पड़ा था। इस पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अरविंद सिंह पटेल ने संबंधित कर्मचारी को बुलाया, लेकिन उसने पैसे लेने के आरोप को गलत बताया। राज्यमंत्री ने अवैध वसूली पर नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल बंद कराने का निर्देश सीएमएस को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसूताओं को मिलने वाले भोजन में सुधार कराते हुए उन्हें मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद राज्यमंत्री ने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। इससे पहले जिला कारागार पहुंचे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अरविंद सिंह पटेल ने उतरौला के दंगे के मामले में जेल में बंद पूर्व चेयरमैन अनूप कुमार गुप्त व अमरनाथ गुप्त समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बाढ़ में कटे चंदापुर बांध का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत भी की। इस अवसर पर अपर सीएमओ डॉ एके सिंघल, महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. विनीता राय, अरविंद मिश्र समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed