बलरामपुर। निजीकरण के विरोध में लामबंद रोडवेज कर्मियों ने बुधवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। रोडवेज कर्मियों ने सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी। धरना-प्रदर्शन के बाद सात सूत्रीय ज्ञापन परिवहन मंत्री को भेजा गया। रोडवेज कर्मियों ने परिवहन मंत्री से निजीकरण की प्रक्रिया लागू न करने और अन्य समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने की मांग की।
संयोजक मुकेश मिश्र, सह संयोजक रमेश शुक्ल, मोहम्मद रफीक, सचिव गिरजाशंकर यादव, प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पाल, अध्यक्ष शमशाद अहमद, सदस्य माजिद अली, हिमांशु श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, अजय मिश्र, अजय सिंह, सलमान, पंकज, राजीव त्रिपाठी, राममिलन व राम विलास आदि रोडवेज कर्मियों ने धरने को संबोधित कर निजीकरण के खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। आरोप लगाया कि सरकार निजीकरण करने का कुचक्र कर रही है। सरकार की इस साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। लड़ाई में अन्य संगठनों ने सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। रोडवेज कर्मियों ने निजीकरण के साथ-साथ डिपो की अन्य समस्याओं का भी निराकरण कराने की मांग की है। परिवहन मंत्री से मांग की गई कि निजीकरण की प्रक्रिया लागू न की जाए और विभाग की अन्य समस्याओं को दूर कराया जाए।