{"_id":"678a8bc5296345435b0074f5","slug":"roadways-buses-will-run-from-devipatan-temple-to-prayagraj-balrampur-news-c-99-1-slko1029-119728-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: देवीपाटन मंदिर से प्रयागराज तक चलेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: देवीपाटन मंदिर से प्रयागराज तक चलेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। देवीपाटन मंदिर से प्रयागराज तक बस सेवा शनिवार से शुरू होगी। अभी तक महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं को बलरामपुर से रोडवेज की बसों में बैठना पड़ता था। शुक्रवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम बलरामपुर ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद बस संचालन पर सहमति जताई है। शनिवार से प्रयागराज के लिए देवीपाटन मंदिर से बसें चलेंगी।
व्यापार मंडल के महामंत्री रूप चंद्र गुप्त ने बताया कि शुक्रवार को एआरएम राेडवेज गोपीनाथ दीक्षित से पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्हें समस्या के बारे में बताया गया। दो रोडवेज बसें चलाने की मांग की गई, जिसमें एक बस सुबह व एक बस शाम को प्रयागराज महाकुंभ तक चलाए जाने की मांग रखी गई। एआरएम ने सहमति देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह 8:00 बजे देवीपाटन से बलरामपुर, गोंडा व अयोध्या होते हुए रोडवेज बस प्रयागराज को जाएगी। यात्रा की कुल अवधि 8 घंटे होगी। इसी तरह दूसरी बस शाम को जाएगी, जिसका समय शनिवार को तय हो जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि, महेश गोयल, जय सिंह, राम गोपाल, आकाश जायसवाल, शिव कुमार, अरविंद गुप्त व राधेश्याम चौरसिया आदि ने परिवहन विभाग के इस निर्णय का स्वागत किया। (संवाद)