फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Road will be built with 20 crores

20 करोड़ रुपये से बनेगी सड़क

Sun, 25 Aug 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Road will be built with 20 crores
बलरामपुर। बलरामपुर से गोंडा जाने वाले मार्ग पर नगर मुख्यालय की करीब पांच किलोमीटर सड़क अब नेशनल हाईवे की तरह बनेगी। एनएचएआई ने वीर विनय चौराहे से फुलवरिया बाईपास तक 4.8 किलोमीटर सड़क बनाने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। बारिश कम होते ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नगर में 10 मीटर चौड़ी सड़क के साथ-साथ दोनों तरफ फुटपाथ व ड्रेनेज सिस्टम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विदित हो कि गोंडा-बलरामपुर सड़क का गत वर्ष सीसी रोड के रूप में पुनर्निर्माण कराया गया है। 42 किलोमीटर लंबी इस सड़क में से 37 किलोमीटर एक वर्ष पहले ही बनकर तैयार हो चुकी है। बलरामपुर नगर में पड़ने वाली सड़क का करीब पांच किलोमीटर हिस्सा अत्यंत जर्जर है। इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार प्रयास किया गया मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इस पर सदर विधायक पल्टूराम ने एनएचएआई को सड़क निर्माण के लिए पत्र लिखा। बीते दिनों एनएचएआई ने नगर क्षेत्र की 4.8 किलोमीटर सड़क के लिए करीब 20 करोड़ रुपये का बजट दिया है। सड़क निर्माण का ठेका आरजी विल्डवेल लिमिटेड नई दिल्ली को दिया गया है। सड़क का निर्माण कार्य गत 28 जून से शुरू होना था। आगामी 27 दिसंबर तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में 10 मीटर चौड़ी सड़क के साथ-साथ दोनों तरफ फुटपाथ व ड्रेनेज सिस्टम भी बनाया जाना प्रस्तावित है। सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि बीते दिनों कार्यदायी संस्था से बातचीत की गई है। संस्था प्रबंधन ने बताया कि बारिश की वजह से सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। बारिश कम होते ही सितंबर माह में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। तय समय में ही काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed